मनोरंजन

दुनियाभर में बजेगा सलमान-कैटरीना के नाम का डंगा, पहले दिन कमाई के रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘टाइगर 3’

Connect News 24

Tiger 3 Day 1 Collection: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) दिवाली अपने फैंस को शानदार गिफ्ट देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एक्टर की फिल्म ‘टाइगर 3’ कल यानि 12 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. जिसको लेकर फैंस में तगड़ा बज बना हुआ है. दरअसल फिल्म के रिलीज से एक हफ्ते पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी थी और जिसमें इसके टिकट धड़ल्ले से बिके थे. इसलिए एक्सपर्ट का मानना है कि सलमान की ये फिल्म वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग करेगी.  

जानिए एक्सपर्ट की टाइगर 3 पर राय

फिल्म को लेकर इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए फिल्म प्रदर्शक अक्षय राठी ने कहा कि, दिवाली के त्योहार का फिल्म की कमाई पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा. क्योंकि सलमान के फैनबेस में सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि दूसरे कई धर्मों के लोग शामिल है. जो दिवाली पर लक्ष्मी पूजा नहीं करते. हालांकि, उनका कहना है कि अगर फिल्म रविवार की बजाय सोमवार को रिलीज होती तो फिल्म को बेहतर ओपनिंग मिल सकती थी. उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म पूरे भारत में 4500 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है.


पहले दिन दुनिया भर में इतना कलेक्शन करेगी सलमान की फिल्म

वहीं विश्लेषक गिरीश जौहर को उम्मीद है कि ‘टाइगर 3’ पहले दिन दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये की कमाई करेगी. उन्हें विश्वास है कि फिल्म वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली. उन्होंने ये भी कहा कि ये फिल्म शायद सलमान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन सकती है. हालांकि उनका ये भी मानना है कि फिल्म के लिए शुरुआती दिन का आंकड़ा सुस्त रहेगा और सोमवार से इसमें बढ़ोतरी ही होगी.

पहले दिन कितनी कमाई करेगी टाइगर 3

अक्षय और गिरीश दोनों ने ये भविष्यवाणी भी की है कि ‘टाइगर 3’ पहले दिन भारत में लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई करेगी. हालांकि सलमान की ये फिल्म शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ द्वारा बनाए गए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने में शायद कामयाब ना हो पाए. लेकिन फिल्म को निश्चित रूप से एक अच्छी ओपनिंग मिलेगी.

फिल्म में दिखेंगे ये सितारे

बता दें कि ‘टाइगर 3’  में सलमान खान के अलावा जोया का किरदार एक बार फिर कैटरीना कैफ निभाती हुई नजर आएंगी. इसके अलावा इमरान हाशमी भी फिल्म में दमदार रोल में नजर आएंग. शाहरुख का भी फिल्म में दिलचस्प कैमियो होने वाला है.

ये भी पढ़ें –

Tiger 3 box office collection Day1: दिवाली के दिन थिएटर्स में फिर दहाड़ेगा ‘टाइगर’, करोड़ों की कमाई के साथ बवाल मचाएगी सलमान की फिल्म!

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button