बरेली

बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश: प्रेम विवाह करने पर नाराज घरवालों ने युवती को पीटा, फिर छिड़का केरोसिन

Connect News 24

family members tried to burn the girl alive after love marriage in bareilly

युवती ने किला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में युवती के प्रेम विवाह करने से नाराज परिवार वालों ने उस पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर युवती किला थाने पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके माता-पिता और मुंहबोले भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

बाकरगंज पपीते वाली गली निवासी शिफा के मुताबिक उसने बाकरगंज निवासी शाजेब से प्रेम विवाह किया था। दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन शाजेब की जाति अलग है। इस कारण शिफा के परिजनों को शादी से ऐतराज था। हालांकि बाद में शिफा के परिजनों ने प्रेमी जोड़े को अपनाने का नाटक किया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button