बरेली

बरेली में एक और हत्या: सड़क किनारे मिली सिरकटी लाश, बेरहमी से काटा गया शरीर; मंजर देख कांपी लोगों की रूह

Connect News 24

man brutally murdered body found in two pieces in bareilly

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जनपद में हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। शाही थाना क्षेत्र के बाद रविवार सुबह भोजीपुरा क्षेत्र में युवक की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी निर्ममता से हत्या की गई है। शव का हाल देख लोगों का कलेजा कांप गया। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मझौआ रोड पर रविवार सुबह लोग टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को मिली। शव की गर्दन कटी हुई थी। शरीर के अन्य हिस्सों को भी बेरहमी से काटा गया था। गर्दन काटकर दूर फेंक दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। शव से कुछ दूरी पर उसका सिर पड़ा मिला। 

ये भी पढ़ें- UP: शाही में अब तीसरी महिला की हत्या, दरिंदगी के बाद फेंका शव… कत्ल का वही तरीका और पैरों तले मिटते रहे सबूत

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button