शाहजहाँपुर

गांव से ही निकलती है देश की तरक्की की राह : अरुण सागर

Connect News 24

शाहजहांपुर। अमर उजाला गांव महोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य आगाज हो गया। मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। आज भी किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। देश की तरक्की की राह गांव से होकर ही निकलती है। उन्होंने कहा कि गांव महोत्सव किसानों की उन्नति के लिए अच्छी सामाजिक पहल है।

खिरनीबाग स्थित जीआईसी क्रीड़ास्थल में अमर उजाला की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गांव महोत्सव का शुक्रवार को सांसद अरुण सागर, डीएम उमेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद ग्राम पंचायतों में विकास के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया गया।

सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की तरक्की के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बीज से लेकर कृषि यंत्रों तक पर अनुदान से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। गांव महोत्सव के माध्यम से किसान खेती-किसानी की आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में प्रधानों की अहम भूमिका है। सरकार की तमाम लाभकारी योजनाएं गिनाते हुए कहा कि इनका किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। किसानों को अपने हक के लिए जागरूक होने की जरूरत है। गांव महोत्सव के माध्यम से किसानों को खेती करने के नए ढंग, आधुनिक बीज, लोन लेने के सुविधाजनक तरीकों की जानकारी हो रही है।

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने प्रधानों को प्रेरित किया कि वे अपने गांवों के विकास के साथ ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इस दौरान अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा भी मौजूद रहे।


ये प्रधान हुए सम्मानित

देवेंद्र सिंह, अनुज कुमार, बृजेश शास्त्री, श्यामपाल वर्मा, सर्वेश वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राशिद, खालिद सईद, विजय कुमार, अधीर शुक्ला, हर्ष कुमार, तरुण दीक्षित, पंकज मिश्रा, नवल प्रताप सिंह, सतनाम सिंह, इसराज खां, रूपराम, ओमकार वर्मा, अनूप मिश्रा, रामचन्द्र वर्मा, सोनपाल मौर्य, राकेश गुप्ता, शिवसरन वर्मा, भूपेंद्र सिंह यादव, संतोष शुक्ला, रामवीर सिंह, डॉ. उमेश कुशवाहा, कुलदीप दीक्षित, सर्वेश पाठक, ऋषिपाल, विनोद वर्मा, डॉ. बृजपाल, प्रमोद वर्मा, इंद्रपाल, संजीत वर्मा, पवन वर्मा, राहुल गौतम, राजकुमार वर्मा, रक्षपाल, देवेंद्र अवस्थी, शिवभान, दंगल यादव, आशीष वाजपेयी, राजेश वर्मा, मनोज वर्मा, विजनेश कुमार, संजय त्रिपाठी, राजीव कुमार, आसिफ खान, प्रमोद कुमार, मोहम्मद वसीम, अखिलेश सिंह, रियासत अली, समीर खान, सावित्री देवी, मदनलाल वर्मा, मुनेंद्र सिंह, सुशीला देवी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button