एथलेटिक्स : जिला स्तरीय ट्रायल्स आज
बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 सितंबर को एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए महिला खिलाड़ियों के चयन को ट्रायल्स होंगे। चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर खेलने का मौका मिल सकेगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि 16 सितंबर को महिलाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को 18 सितंबर को मंडल और 23 से 24 सितंबर के बीच में वाराणसी में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिल सकेगा। इसके बाद 25 सितंबर को कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। चयनित खिलाड़ी 27 सितंबर को मंडल और चार से छह अक्तूबर तक गोंडा में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी। संवाद