बरेली

Atiq Ashraf Murder: असद के एनकाउंटर के बाद कर्नाटक के रास्ते दुबई भागा अशरफ का साला सद्दाम, अब कुर्की ही सहारा

Connect News 24

Atiq Ashraf Murder Ashraf brother-in-law Saddam fled to Dubai via Karnataka after Assad encounter

फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशरफ का साला सद्दाम जिले के दो थानों से मुकदमों में वांछित है। पुष्ट सूत्रों से जानकारी मिली है कि असद के एनकाउंटर के बाद सद्दाम दुबई भाग गया है, जहां उसके दो भाई पहले से रह रहे हैं। अब उसकी संपत्ति कुर्क और परिजनों पर दबाव बनाकर गिरफ्तारी की तैयारी है।

बरेली जेल में बंद रहे अशरफ की उसके साले सद्दाम ने गुर्गों के जरिये मदद की थी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद सद्दाम की गतिविधियों का खुलासा हुआ था। इसके बाद सद्दाम और उसके गुर्गों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सद्दाम खुशबू एंक्लेव में किराये के घर में रहकर अशरफ की मदद करता था। 

उमेश पाल हत्याकांड के बाद सद्दाम के खिलाफ एक मुकदमा उसके मकान मालिक ने बारादरी थाने में दर्ज कराया था। दोनों ही मुकदमों में सद्दाम फरार है। सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है। अब चर्चा है कि असद के एनकाउंटर के बाद वह कर्नाटक के हुबली एअरपोर्ट से दुबई चला गया है।

सद्दाम पर शिकंजा कसने के लिए बरेली पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने जा रही है। माहभर पहले उसका गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। दस दिन के अंदर पुलिस कोर्ट में सद्दाम के खिलाफ 82 की कार्रवाई के लिए आवेदन करेगी। फिर कुर्की का आदेश लेकर टीम उसके प्रयागराज स्थित घर जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button