रामपुर

Azam Khan News: प्रशासन के नोटिस की अवधि खत्म, आजम खां के स्कूल पर आज लग सकता है ताला, सामान की शिफ्टिंग शुरू

Connect News 24

Azam Khan News: Administration notice period ends, Azam Khan school may be locked today

रामपुर स्थित आजम खां के स्कूल पहुंचे अधिकारी
– फोटो : संवाद

विस्तार

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के कब्जे से शिक्षा विभाग की 41181 वर्ग फुट की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मोहलत बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। स्कूल की ओर से मोहलत की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने इनकार कर दिया। इसके बाद रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) का फनीचर और अन्य सामान हटाए जाने का कार्य किया गया।

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए आरपीएस पहुंचे और स्कूल के सामान की शिफ्टिंग का जायजा लिया।  प्रदेश कैबिनेट की 31 अक्तूबर को हुई बैठक जौहर ट्रस्ट को 30 साल की लीज पर आवंटित शिक्षा विभाग की 41181 वर्ग फुट की जमीन का लीज खारिज कर दिया था। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button