रामपुर

Azam Khan News: सात दिन में खाली कराया जाएगा आजम खां का स्कूल और सपा कार्यालय, प्रशासन आज नोटिस जारी करेगा

Connect News 24

Azam Khan school and SP office will be evacuated seven days, administration will issue notice today

रामपुर में सपा नेता आजम खां की जौहर विश्वविद्यालय
– फोटो : संवाद

विस्तार

सपा नेता आजम खां के जौहर ट्रस्ट के कब्जे से शिक्षा विभाग की 41181 वर्ग फीट (3825 वर्ग मीटर) जमीन मुक्त कराने का आदेश शासन ने जारी कर दिया है। इस जमीन पर आजम खां ने रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) गर्ल्स विंग और सपा कार्यालय बना रखा है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार का पत्र मिल गया है। आदेश मिलने के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सीडीओ की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। संभावना है कि प्रशासन शुक्रवार को नोटिस जारी कर सकता है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button