शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शहर में चार करोड़ से बनेंगे तीन सामुदायिक केंद्र

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 03 Nov 2023 12:22 AM IST

Three community centers will be built in the city with Rs 4 crores

नगर निगम की ओर से सरायकाइयां में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र। संवाद

शाहजहांपुर। शहर में चार करोड़ रुपये से तीन सामुदायिक केंद्र बनेंगे। इसको लेकर स्थान का चयन हो गया है। सरायकाइयां में एक केंद्र का निर्माण शुरू भी कर दिया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद इन्हें वैवाहिक व अन्य कार्यक्रमों के लिए किराये पर लिया जा सकेगा। मैरिज लॉन की अपेक्षा इनका किराया भी काफी कम होगा। फिलहाल, अभी किराये की दरें तय नहीं की गई हैं।

नगर निगम दो और पीडब्ल्यूडी एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराएगा। फत्तेपुर रेती और सरायकाइयां स्थित पुरानी पुलिस चौकी की जगह नगर निगम ने चिह्नित की है। इनमें से सरायकाइयां में निर्माण शुरू भी करा दिया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूडी रेती रोड पर सामुदायिक केंद्र बनाएगा।

ये होंगी सुविधाएं : नगर निगम की ओर से बनने वाले सामुदायिक केंद्र में 20 बाई नौ का एक हॉल, लगभग 4 बाई 10 वर्गमीटर के दो कमरे होंगे। हॉल में जहां कार्यक्रम का आयोजन हो सकेगा। कमरों को कपड़े बदलने व सामान रखने के लिए बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से बनने वाला सामुदायिक केंद्र 27 बाई 16 वर्गमीटर का होगा। इसमें नीचे एक बहुउद्देशीय हॉल रहेगा। जबकि ऊपरी मंजिल पर आठ कमरे बनाए जाएंगे। हॉल तथा कमरों के साथ ही शौचालय, स्नानघर और रसोईघर जुड़े रहेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button