रामपुर
Azam Khan: सपा नेता आजम खां की हटाई गई वाई श्रेणी की सुरक्षा, पुलिस अधीक्षक ने बताई ये वजह

आजम खां
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा नेता आजम खां की सुरक्षा हटा ली गई है। उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। उनके सुरक्षा कर्मियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में आमद दर्ज कर दी है।
एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति के निर्णय के अनुसार आजम खां की सुरक्षा हटा ली गई है। उन्होंने बताया कि समिति महानुभावों की सुरक्षा की समीक्षा करती है। समिति की पिछली बैठक में निर्णय लिया गया था कि आजम खां को वाई श्रेणी की सुरक्षा को बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है।