बदायूं

बदायूं: एलबेंडाजोल दी गई जिले में 12.50 लाख बच्चों को

Connect News 24

[ad_1]

(10 बीडीएन-25)किर्मी मुक्ती दिवस पर बच्चो से बात करते सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार बार्ष्णेय।संवाद

(10 बीडीएन-25)किर्मी मुक्ती दिवस पर बच्चो से बात करते सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार बार्ष्णेय।संवाद

बदायूं। कृमि मुक्ति दिवस पर 12.50 लाख बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गईं। जिले भर में 5700 केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम डी पॉल स्कूल में किया गया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि पेट में कीड़ों की वजह से सेहत खराब रहती है।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसे सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया गया। शुक्रवार को सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, किशोर, किशोरी, युवक, युवतियों को एलबेंडाजोल की गोली का वितरण किया गया। शहर के डीपॉल स्कूल में सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी सेंटरों पर स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बिसौली। मदनलाल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। यहां छात्रों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पेट में पैदा होने वाले कीड़े बच्चों व किशोरों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालते हैं। छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रतींद्र कुमार, शैलेंद्र सिंह, रजनीश चौधरी आदि मौजूद रहे।

[ad_2]


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button