Bareilly: डेंगू की चपेट में आ रहे मासूम, 14 बच्चों सहित 26 मरीज मिले; जानें लक्षण और बचाव के उपाय

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : istock
विस्तार
बरेली में अब बच्चे भी डेंगू की चपेट में आने लगे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित 14 बच्चों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी बच्चों को देर शाम इमरजेंसी के डेंगू वार्ड में शिफ्ट कर जरूरी इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा 12 अन्य लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को जिला अस्पताल में डेंगू संदिग्ध मरीजों के 188 सैंपल की जांच की गई। इसमें 14 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उनकी उम्र चार से 12 वर्ष के बीच है। इसके अलावा चार अन्य पॉजिटिव रहे।
ये भी पढ़ें- Bareilly: दीनानाथ लस्सी वालों ने महिला समेत तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मालिक समेत तीन हिरासत में
वहीं, निजी मेडिकल कॉलेज और लैबों की जांच में भी आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। देर शाम एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा अस्पताल पहुंची। उन्होंने डेंगू पीड़ित बच्चों का हाल जाना। उनको डेंगू वार्ड में शिफ्ट कराया।
एडी एसआईसी के मुताबिक जिन बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं, उनके परिजनों ने कुछ दिनों से तेज बुखार आने की जानकारी दी थी। बुखार की दवाएं दी गईं पर बेअसर होने पर डेंगू की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इलाज शुरू कर दिया गया है।



