बरेली

Bareilly: बरेली से पीछा करते पहुंची एएनटीएफ टीम, अमरोहा में दबोचा तस्कर, तीन क्विंटल अफीम डोडा बरामद

Connect News 24

Bareilly ANTF team caught smuggler in Amroha

अफीम तस्कर अजीम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एएनटीएफ बरेली यूनिट ने शुक्रवार को अमरोहा के हसनपुर में दिल्ली हाईवे से अजीम नाम के शख्स को गिरफ्तार कर करीब तीन क्विंटल अफीम डोडा बरामद किया। आरोपी अजीम बरेली के ही देवचरा कस्बे का निवासी है। उसके दो साथी फरार हो गए।

एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) प्रभारी विकास यादव शुक्रवार रात अपनी टीम के साथ बरेली से तस्करों की कार का पीछा करते हुए अमरोहा के हसनपुर पहुंचे। वहां टीम के ही एक सदस्य ने खरीदार बनकर डील की तो एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी भमोरा के देवचरा का निवासी अजीम निकला। 

ये भी पढ़ें- UP: इस शहर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट

उसके दो साथी तौफीक और इम्तियाज निवासी गौंटिया थाना भमोरा फरार हो गए। अजीम से कार, मोबाइल और 1100 रुपये बरामद किए गए। उसे साथ ले जाकर हाईवे किनारे एक स्थान से तीन क्विंटल 510 ग्राम डोडा बरामद किया गया। आरोपी और माल दोनों ही हसनपुर थाना पुलिस की सुपुर्दगी में देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button