बरेली

Bareilly Clash: बरेली में गुलाल से भड़की थी बवाल की चिंगारी, देखते ही देखते चलने लगे पत्थर, 250 पर रिपोर्ट

Connect News 24

bareilly clash sparked by gulaal First one side started stone pelting report on 250 People

bareilly clash
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की कांवड़ यात्रा के दौरान जोगी नवादा में बवाल करने वालों पर शिकंजा कस गया है। पहले कांवड़ियों की ओर से पार्षद उस्मान समेत 150 लोगों पर रिपोर्ट कराई गई थी। वीडियो से पता लग रहा है कि शुरू में गुलाल फेंकने पर बवाल की चिंगारी भड़की। पहले एक पक्ष ने पथराव शुरू किया, फिर दूसरे पक्ष की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। 

पुलिस ने भीड़ में शामिल करीब 250 लोगों पर रिपोर्ट कराई है। बारादरी थाने में जोगी नवादा चौकी प्रभारी अमित कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक इबादत स्थल पर चूने जैसा सफेद पाउडर फेंकने के बाद प्रतिक्रिया में पथराव किया गया। 

चौकी प्रभारी ने किसी कांवड़िये को नामजद नहीं किया है, पर लिखा है कि पथराव के बाद भीड़ ने पीलीभीत बाईपास पर जाम लगा दिया। इस एफआईआर का आधार पुलिस की ओर से बनाए गए वीडियो, आसपास के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुुटेज और इतने ही मोबाइल फोन से तैयार वीडियो हैं।

पुलिस की एफआईआर में ये है जिक्र

एसआई अमित कुमार ने रिपोर्ट में दर्ज कराया है कि रविवार दोपहर दो बजे वह टीम के साथ ड्यूटी पर थे। कांवड़ियों के जत्थे का गोसाई गौटिया से इबादत स्थल, वनखंडीनाथ मंदिर होते हुए कछला घाट जाना प्रस्तावित था। जत्थे के साथ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद थी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button