Pilibhit News: शिक्षामित्र बोले- इस मानदेय में तो दो वक्त की रोटी भी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:22 AM IST

कलेक्टूेट में ज्ञापन देने पंहुचे शिक्षा मित्र । संवाद
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षामित्रों को इतना भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है, जिससे वे अपने परिवार को दो वक्त की रोटी का भी बंदोबस्त कर सकें।
ज्ञापन में कहा गया है कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में एक लाख से अधिक शिक्षामित्र पिछले 22 वर्षों से अल्प मानदेय पर शिक्षिण कार्य कर रहे हैं। लगातार मांग उठाने के बावजूद उनके मानदेय में वृद्धि नहीं की जा रही हैै, न ही उन्हें नियमित किया जा रहा है। ज्ञापन में सम्मानजनक वेतन देने, सेवाकाल में मृत्यु होने पर शिक्षामित्रों को अहैतुक सहायता राशि देने, आश्रितों को नियुक्ति प्रदान करने, अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए शिक्षक बनाने की मांग की गई है। इस मौके पर संरक्षक सूर्यकांत मिश्र, जिलाध्यक्ष हरिओम पांडे, वीर सिंह गंगवार, नरेंद्र पाल सिंह, गीता देवी, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।