पीलीभीत

Pilibhit News: बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, परेशान रहे उपभोक्ता

Connect News 24

Electricity supply faltered due to rain, consumers worried

ट्रांसफार्मर की खराब हुई लीड को सही करते कर्मचारी । संवाद

पूरनपुर। बारिश से नगर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। फॉल्ट से घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत हुई। टीमों फॉल्ट दूर करने के लिए दिन भर दौड़ती रहीं।

सोमवार शाम मोहल्ला बमनपुरी में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए फीडर नंबर चार की बिजली आपूर्ति करीब पौन घंटा बंद रही। इसके बाद स्टेशन रोड पर तार टूटने से फीडर नंबर तीन की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटा गुल रही। रात को सराफा बाजार में फॉल्ट से आपूर्ति ठप हो गई जो करीब एक घंटा बाद सुचारू हो सकी।

मंगलवार को एसडीओ कार्यालय परिसर में रखे 650 केवीए ट्रांसफार्मर की केबल जल गई। इससे 600 से अधिक घरों, दुकानों की बिजली गुल हो गई। टीम को केबल बदलकर आपूर्ति चालू करने में एक घंटा लग गया। नगर में लगातार गहरा रहे बिजली संकट से उपभोक्ताओं में रोष है

पीलीभीत में भी जारी रही कटौती

पीलीभीत। शहर में मंगलवार को भी जमकर बिजली कटौती की गई। अशोक नगर कॉलोनी, गौहनियां चौराहा, होली वाला चौराहा, जाटों वाला चौराहा, सुनगढ़ी, स्टेडियम रोड आदि इलाकों में पांच से छह घंटे तक बिजली कटौती हुई। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। हालांकि ऊर्जा निगम के अधिकारी कटौती की बात मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि सिर्फ फॉल्ट होने पर आपूर्ति प्रभावित होती है, कटौती नहीं की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button