पीलीभीत

Pilibhit News: 3.50 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 26 Jul 2023 12:03 AM IST

The MLA laid the foundation stone of the roads to be built at a cost of 3.50 crores

बीसलपुर के गांव दुगीपुर  में सड़क का शिलान्यास करते विधायक विवेक वर्मा । संवाद

बीसलपुर। भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर 3.50 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। कहा, सड़कें बन जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।

विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि उन्होंने गांव चौसर हरदोपट्टी, बड़ा गांव, बसेंगा, शादियां, गजरौला, सखिया, दुगीपुर बड़गवां और कितनापुर के पास सड़कें स्वीकृत कराई हैं। इनका 3.50 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण सेवा और समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button