पीलीभीत

Pilibhit News: युवक की मौत, साथियों पर हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 26 Jul 2023 12:05 AM IST

कलीनगर। धान की रोपाई के लिए मध्य प्रदेश गए गांव नवदिया धनेश निवासी युवक की पेट में दर्द होने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने साथी युवकों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। पुलिस के तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया।

माधोटांडा क्षेत्र के नवदिया धनेश निवासी उमरायलाल का पुत्र दामोदर धान की रोपाई के लिए गावं के अन्य युवकों के साथ मध्यप्रदेश के श्योपुर क्षेत्र के गांव प्रेमसर गया था। 24 जुलाई को रात करीब एक बजे दामोदर के अचानक पेट में दर्द उठा। इस पर साथी युवक रामकृपाल व हरिपाल सिंह युवक को उपचार के लिए श्योपुर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान दामोदर की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह करीब चार बजे मृतक का शव घर पहुंचा। इसके बाद परिजन साथी युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। यूपी 112 को सूचना देकर हत्या करने की सूचना दी गई। इसके बाद थाना पुलिस भी सतर्क हुई। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर समझाया गया। मंगलवार करीब 11 बजे परिजन ने साथी युवक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया।

परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देख तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। तब जाकर परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया गया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला अस्पताल से संपर्क कर जानकारी जुटाई गई। जिसपर पेट दर्द की समस्या ही सामने आई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button