बरेली कॉलेज: बगैर आईडी कार्ड प्रवेश से रोका तो परीक्षार्थी ने चीफ प्रॉक्टर और शिक्षकों से की हाथापाई, निलंबित

आरोपी छात्र
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली कॉलेज में बगैर आईडी कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर रहे छात्र को चीफ प्रॉक्टर समेत मौजूद शिक्षकों ने रोका तो उसने हाथापाई कर दी। प्राचार्य ने तत्काल छात्र को निलंबित कर बारादरी थाना पुलिस को सौंपा।
परिजनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर छात्र को निष्कासित किया जाएगा। संबंधित सूचना रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति व अफसरों को भी भेज दी गई है।
बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे के मुताबिक मंगलवार को दूसरी पाली में न्यू परीक्षा भवन में बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा थी। गेट पर वह भी जांच के लिए पहुंचे थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से एक छात्र पहुंचा। तेजी से चलकर वह परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने लगा।



