Bareilly: निजी बस में फंसकर 50 मीटर तक घिसटा साइकिल सवार… मौत; ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भमोरा क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार निजी बस ने साइकिल सवार ग्रामीण को चपेट में ले लिया। बस के नीचे फंसकर ग्रामीण करीब 50 मीटर की घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों ने समझाकर जाम खुलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान करीब दो घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर, हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।



