फेसबुक पर दोस्ती…प्यार और धोखा: फौजी ने छात्रा को जाल में फंसाया, कई महीने तक लूटी आबरू; अब शादी से इनकार

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पीलीभीत में फेसबुक के माध्यम से फौजी ने छात्रा से पहले दोस्ती की। इसके बाद उसके साथ ही कमरा किराये पर लेकर रहता रहा। शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। ड्यूटी पर लौटने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने एसपी से मामले की शिकायत कर थाना सुनगढ़ी में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली दियोरिया कला क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि वह शहर के एक स्कूल में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रहती है। जनवरी 2022 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती शाहजहांपुर के निगोही के मोहल्ला आजादनगर निवासी अभिजीत सिंह से हो गई। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।
पड़ोस में किराये पर कमरा लेकर रहा आरोपी
छात्रा ने बताया कि 23 मार्च 2023 को फौजी उसके कमरे पर आया और रातभर रुका। उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसे शहर के निजी होटल में लेकर गया। जहां होटल वालों ने उसे रुकने नहीं दिया। इसके बाद सात जुलाई को वह दोबारा छुट्टी लेकर आया और उसी मकान में दूसरा कमरा किराये पर लेकर रहने लगा। इस दौरान भी उसने छात्रा से कई बार संबंध बनाए। 12 जुलाई को वह वापस अपने घर चला गया। जहां से तीन सितंबर को ड्यूटी चला गया और ड्यूटी पहुंचने के बाद उसने फोन पर उससे शादी करने से मना कर दिया।