शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिली नई एक्स-रे मशीन

Connect News 24

Government Medical College gets new X-ray machine

डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य।स्रोत-स्वयं

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज को नई डिजिटल एक्स-रे मशीन मिल गई है। इसकी कीमत 80 लाख रुपये है। मशीन को इंस्टाल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई मशीन से कम समय में बेहतर एक्स-रे हो सकेंगे।

जिले में चार सीएचसी पर एक्स-रे मशीन की सुविधा है लेकिन वहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। इस कारण मरीजों को निजी या फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आना पड़ता है। मरीजों की भीड़ अधिक होने से एकमात्र डिजिटल एक्स-रे मशीन से सभी एक्स-रे नहीं हो पाते। इसके चलते मरीजों का सादा एक्स-रे भी किया जाता है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन ने जिला स्तर पर एक डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई। कमरे में बिजली का थ्री फेज कनेक्शन भी करा दिया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नई मशीन मिलने से मरीजों के उच्च गुणवत्ता के एक्स-रे होंगे, साथ ही रोगियों को अधिक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।

300 तक प्रतिदिन एक्स-रे किए जाते : राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में 250 से तीन सौ एक्स-रे प्रतिदिन किए जाते हैं। सादे एक्स-रे में अधिक समय लगता है। माना जा रहा है कि दूसरी डिजिटल मशीन लगने से सादे एक्स-रे कम किए जाएंगे।

विभाग के पास एक डिजिटल एक्स-रे मशीन के साथ जनरल एक्स-रे के लिए चार पोर्टेबल मशीन भी हैं। नई मशीन को जल्द ही इंस्टाल कराकर मरीजों को राहत दी जाएगी।

डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button