पीलीभीत

Pilibhit News: जेल से बाहर आने के बाद दूसरी लड़की को ले गया आरोपी

Connect News 24

– पूर्व में मानसिक मंदित को ले जाने के आरोप में गया था जेल

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। मानसिक मंदित को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी युवक जेल से छूटकर आने के बाद अब दूसरी लड़की को बहला फुसलाकर ले गया। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दो दिसंबर की शाम लगभग चार बजे उसकी पुत्री बाजार गई थी। देर शाम जब उसकी पुत्री घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका सुराग नहीं लग सका। जानकारी मिली कि पुत्री को रोहित उर्फ पछुआ बहला फुसलाकर ले गया है।

सुनगढ़ी इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि रोहित चार-पांच महीने पहले ही लड़की भगाने के मामले में जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button