Bareilly: मुश्किल सफर… इस माह मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर छह ब्लॉक प्रस्तावित, ट्रेनों पर पड़ेगा असर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिसंबर से फरवरी तक रेल यात्रियों को कंफर्म टिकट और तय रूट से यात्रा के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी। इस दौरान 56 जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी। मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर छह स्थानों पर ट्रैक की मरम्मत होनी है। दिसंबर में ही इस रेल रूट पर छह ब्लॉक प्रस्तावित हैं। इस बीच लखनऊ मंडल के पटरंगा और रुदौली समेत तीन स्थानों पर इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो गया है।
लखनऊ मंडल में दिसंबर में लिए जाने वाले पहले ब्लॉक के दौरान बरेली से होकर गुजरने वाली नौ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। इनमें से पांच ट्रेनों का संचालन तीन से आठ दिसंबर तक और अन्य ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों में बदले रूट से किया जाएगा।
घोषणा के बाद यात्री टिकट रिफंड कराने लगे हैं। बाकी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी बढ़ रहा है। इन दिनों में रेलवे ने आठ ट्रेनों को तीन घंटे तक देरी से चलाने का भी निर्णय लिया है।


