बरेली

Bareilly Girl Case: आईसीयू में चल रहा घायल छात्रा का उपचार, हालत को लेकर आया यह अपडेट

Connect News 24

Bareilly school girl case injured girl treatment in ICU

डीएम और एसएसपी ने जाना छात्रा का हाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज इलाके में ट्रेन से दोनों पैर और एक हाथ कटने से घायल छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पीलीभीत बाईपास स्थित मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर किसी ने अफवाह उड़ा दी कि छात्रा की हालत बेहद नाजुक है और उसे दिल्ली रेफर किया गया है। पीड़िता के चाचा और चिकित्सकों ने इस बात से इनकार किया है। 

छात्रा का उपचार कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक बृहस्पतिवार को छात्रा की हालत में मामूली सुधार हुआ है। ब्लीडिंग बंद हो गई है, लेकिन हड्डियां टूटने से हालत स्थिर बनी हुई है। उसे आईसीयू में रखा गया है। आईसीयू के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में दो एसआई, चार महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहां मीडिया और बाहरी व्यक्ति के जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। 

शोहदे ने फेंका था ट्रेन के आगे  

सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को आरोपी विजय मौर्य ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया था, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए। उस दिन छात्रा का जन्मदिन था। वह सहेली के घर जन्मदिन मनाकर लौट रही थी। आरोपी ने रास्ते में उससे छेड़छाड़ की। उससे बचकर वह खड़ौआ रेलवे क्रासिंग की ओर पहुंची, वहां विजय ने उसे ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: जन्मदिन पर छात्रा को दिया जिंदगी भर का दर्द… ट्रेन से हाथ-पैर कटे; पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

दिल झकझोर देने वाली घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। इसके बाद एसएसपी ने सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर अशोक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके पिता को भी जेल भेजा है। उधर, छात्रा का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button