Bareilly: भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज बढ़े, सेहत का रखें ख्याल, पानी की न होने दें कमी

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन और डायरिया से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। फिजिशियन की ओपीडी के बाद सर्वाधिक मरीज नाक, कान और गला के ओपीडी में पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 14 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जिन्हें दवा, परामर्श दिया गया।
जिला अस्पताल में सोमवार को फिजिशियन काउंटर पर करीब तीन सौ पर्चे फिजिशियन और दो सौ मरीज ईएनटी को दिखाने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा चेस्ट फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक ओपीडी में भी खासी भीड़-भाड़ रही।
संबंधित खबर- Weather Update: बरेली में गर्मी से चढ़ा मौसम का पारा, झुलसने लगे शहरवासी; रात में भी राहत नहीं
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेई के मुताबिक लगातार बढ़ता जा रहा पारा लोगों को बीमार बना रहा है। ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही होने पर लोग डिहाइड्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। आंखों में जलन, पेट में ऐंठन, बदन दर्द के भी केस पहुंच रहे हैं। जिन्हें दवाओं के साथ ही, बदलते मौसम में बचाव के सुझाव, एहतियात बरतने का सुझाव दिया जा रहा है।



