Bareilly: दरोगा ने आरोपियों से कहा- लड़की के परिवार को हड़काओ; महिला ने एडीजी से की शिकायत

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बरेली में 13 साल की लड़की के अगवा होने के मामले में जांच कर रहे दरोगा ने कार्रवाई की बजाय युवक और उसके पिता को सलाह दी कि वह किशोरी की मां को हड़काएं। पीड़ित महिला ने एडीजी से शिकायत की तो उसकी रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज की गई है।
कैंट क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला इन दिनों बारादरी के फाइक एन्क्लेव में रहती हैं। उसके मुताबिक उसकी तेरह साल की बेटी को अगवा कर लिया गया था। लड़की का कुछ पता नहीं चल रहा था। किशोरी को अगवा करने की शिकायत की थी।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: आंटी ‘दवा’ की पुड़िया देती थी और पैसे भी…; 10 साल के बच्चे ने बताई मकान मालकिन की करतूत



