Bareilly: जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा को लेकर फिर गरमाया माहौल, दोनों पक्षों को समझाने में जुटे अफसर

जोगी नवादा में सड़क पर जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा को लेकर बीते रविवार को बवाल हो चुका है। अब चक महमूद के कांवड़िया इसी इलाके से होकर कांवड़ निकालने पर अड़े हैं। जबकि दूसरे समुदाय के लोग इसे नई परंपरा बताकर विरोध कर रहे हैं। इससे रविवार को फिर तनाव की स्थिति बन गई है। स्थिति को देखते हुए मौके पर आरआरएफ और पुलिस लगा दी गई है। दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है।
सावन के चौथे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए चक महमूद के कांवड़ियों का जत्था कछला घाट जाने को है। ये कांवड़िये जोगी नवादा के एक रास्ते से कांवड़ यात्रा निकालना चाहते हैं। दूसरे समुदाय के लोग इसे नई परंपरा बताकर विरोध कर रहे हैं। इसके चलते सुबह से गहमागहमी बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- Bareilly Clash: बरेली में गुलाल से भड़की थी बवाल की चिंगारी, देखते ही देखते चलने लगे पत्थर, 250 पर रिपोर्ट



