बरेली

नाथ कॉरिडोर से जुड़ेगा बरेली जंक्शन: छह की जगह बनेंगे 10 प्लेटफार्म, त्रिशूल और डमरू से बढ़ेगी शोभा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 25 Sep 2023 10:49 AM IST

Bareilly Junction will be connection with Nath Corridor

बरेली जंक्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारह हजार वर्ग मीटर में बरेली जंक्शन का विस्तार होगा। रेल विकास निगम लिमिटेड ने सर्वे पूरा करने के साथ ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया है। इसको रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। जंक्शन के पुराने भवन को नए सिरे से बनाया जाएगा। 

अगले 50 वर्ष की जरूरतों को देखते हुए छह की जगह 10 प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। कोचिंग डिपो बनेगा। यार्ड की लंबाई और सिक लाइनों की संख्या में इजाफा होगा। नाथ कॉरिडोर से इसका जुड़ाव होगा। त्रिशूल व डमरू लगाए जाएंगे। यात्रियों को अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, मॉल, पार्किंग और रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली में प्रेमी की पिटाई: युवक को पहले लात-घूसों से पीटा, फिर प्रेमिका की जिद के आगे झुका परिवार

ए-प्लस ग्रेड के स्टेशनों में शुमार बरेली जंक्शन से रोजाना 90 ट्रेनें गुजरती हैं। ए-प्लस ग्रेड के स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी है। जंक्शन के पुराने भवन के स्थान पर प्लेटफार्म और वर्तमान में बाहर के सर्कुलेटिंग एरिया में नया भवन बनेगा। जीआरपी और आरपीएफ थानों के लिए अलग भवन प्रस्तावित हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से नामित एजेंसियां सर्वे कर चुकी हैं। इंजीनियरिंग विभाग ने प्रस्तावित मानचित्र पर काम शुरू कर दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button