Bareilly: जुआ कराते दबंग का बनाया वीडियो तो कर दी युवक की पिटाई, फायरिंग करने का भी आरोप

पीड़ित युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में उधारी न देने पर एक युवक ने दबंग की जुआ कराते वीडियो बना लिया। डिलीट न करने पर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। पिटाई से युवक घायल हो गया। पीड़ित युवक ने थाना बारादरी पुलिस को तहरीर दी है।
आशुतोष सिटी निवासी नितिन गुप्ता ने बताया कि उनके भतीजे सचिन ने एक व्यक्ति को पांच माह पहले 10 हजार रुपये उधार दिए थे। वह मंगलवार दोपहर इज्जतनगर के अहलादपुर में रुपये मांगने पहुंचा था। उस समय आरोपी जुआ करा रहा था। रुपये न मिलने पर नितिन ने जुआ कराते उसका वीडियो बना लिया।
ये भी पढ़ें- बाढ़ का अलर्ट: बरेली में उफनाई रामगंगा… बदायूं को जोड़ने वाले पुल का संपर्क मार्ग बहा; फसलें जलमग्न
शाम आठ बजे वह अपनी पत्नी के गहने 25 हजार रुपये में गिरवी रखकर संजयनगर निवासी अपने दोस्त के घर होते हुए अपने घर जा रहा था। मुखिया जनरल स्टोर के पास आरोपी पहले से अपने साथियों के साथ खड़ा था। उसने वीडियो डिलीट करने को कहा। नितिन के मना करने पर दबंगों ने हमला कर दिया, रुपये लूटकर फरार हो गए। पिटाई से युवक के सिर में चोट लगी है।



