बरेली

Bareilly : आदमखोर कुत्तों ने ली बालक की जान, सिर नोचकर खा गए, दूसरे बच्चे को किया घायल

Connect News 24

Dogs killed child in Bareilly

अयान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीगंज (बरेली) में आदमखोर कुत्तों के झुंड ने मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खना गौटिया में दस साल के बालक की जान ले ली। कुत्ते बालक का सिर नोचकर खा गए। कुत्तों ने छह साल के एक बच्चे को गंभीर घायल कर दिया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह से कुत्तों को भगाकर बच्चों को बचाया।

सीबीगंज के खना गौटिया के ईदगाह मैदान में मंगलवार शाम गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आदमखोर आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर लिया। खूंखार कुत्तों को देखकर कई बच्चों ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। इस दौरान खना गौटिया निवासी इरफान के दस साल के बेटे अयान और खना गौटिया नगर किनारे के मुस्तकीम के छह साल के बेटे अर्श को कुत्तों ने खींच लिया। कुत्तों ने अयान के सिर का मांस नोच कर खा लिया। 

अर्श के शरीर से भी कई जगह का मांस नोच लिया। कुत्तों को किसी तरह भगाने के बाद अयान और अर्श को आनन-फानन में परिवार वाले मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने अयान को मृत घोषित कर दिया। अर्श की हालत गंभीर है। अयान के पिता इरफान मजदूरी करते हैं। सीबीगंज में आदमखोर कुत्तों का आतंक है। हाल ही के दिनों में कुत्तों के हमले में बालक की मौत का यह दूसरा मामला है। इलाके के लोगों में इससे रोष है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button