Bareilly News: नसरीन ने नेहा बनकर राहुल संग लिए फेरे
बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र के राहुल के प्यार में नसरीन धर्म बदलकर नेहा बन गई। नसरीन से नेहा बनी युवती ने राहुल के साथ प्रेम विवाह कर लिया। एसएसपी दफ्तर पहुंचकर उसने पति राहुल और खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई।
सिहौलिया दिगोई निवासी नसरीन ने बताया कि उसने मुस्लिम परिवार में जन्म लिया, लेकिन उसकी हिंदू धर्म में आस्था रही है। वह देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा रखती है और उनकी शरण में जाना चाहती है। नसरीन ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम नेहा रख लिया। राहुल के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार फेरे लिए। नसरीन ने कहा कि शादी के बाद वह राहुल के साथ हंसी-खुशी रहना चाहती है। आशंका जताई की उसके परिजन राहुल को मुकदमे में फंसा सकते हैं। नसरीन के मुताबिक उसके परिजनों के संबंध कुख्यात अपराधियों से हैं, जिस कारण उसकी और राहुल की जान को खतरा है। नवदंपती ने एसएसपी से सुरक्षा देने की मांग की है।



