Bareilly News: भोले के जयघोष के साथ कांवड़ियों की वापसी
बरेली। सावन को लेकर शिव भक्तों में उत्साह बदस्तूर कायम है। शहर में हर तरफ पूरे सप्ताह भोले बाबा की भक्ति का भाव लोगों में नजर आ रहा है। पूठा-पाठ, कांवड़ यात्रा का सिलसिला जारी है।
इस सोमवार को लेकर भी हजारों शिव भक्त विभिन्न घाटों से गंगाजल लेकर रविवार को देर रात तक वापसी करते रहे। उनके आगमन से शहर में भोले बाबा के जयघोष और शिवभक्ति के भजन गूंजते रहे। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। तमाम कांवड़ियों ने शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से लगाए गए शिविरों और मंदिरों में ठिकाना लेते रहे। सोमवार को मंदिर में भगवान के दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे। उधर, शहर के तमाम शिवालयों में मंदिर की प्रबंध कमेटी की ओर से शिवभक्तों को बाबा के दर्शन कराने और जलाभिषेक के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
जलाभिषेक शोभायात्रा आज : नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से सोमवार को श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से जलाभिषेक शोभायात्रा सुबह सात बजे निकाली जाएगी। मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि शोभायात्रा के बाबा बनखंडीनाथ पहुंचने पर शिव का जलाभिषेक, पूजन, श्रृंगार व आरती की जाएगी। संवाद
शिवभक्तों के लिए लगाया भंडारा
सेटेलाइट रोड स्थित सिंधु पैलेस परिवार की ओर से भगवान शिव का भंडारा आयोजित किया गया। शाम तक चले इस भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कैंट विकायक संजीव अग्रवाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी आदि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मेंठाराम आयलानी, टीकम दास सेहता, प्रकाश आएलानी, किशोर आएलानी, मनोज मूलचंदानी, नितिन सेहता आदि का सहयोग रहा। संवाद



