बरेली

Bareilly News: अलग-अलग तारीखों में 28 ट्रेनें निरस्त, सात के रूट बदले

Connect News 24

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बुढ़वल-सुढ़िया मऊ रेलवे स्टेशनों के बीच रेल ट्रैक दोहरीकरण कार्य के चलते प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्यों और रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के चलते बरेली से होकर गुजरने वाली अप-डाउन 28 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त कर दिया है उनमें सभी ट्रेन लंबी दूरी की हैं। सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी किया गया है। इसके अलावा तीन ट्रेनें देरी से चलाई जाएगी। शुक्रवार को रेलवे की ओर से ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की अधिकारिक सूचना जारी कर दी गई।

निरस्त ट्रेनें

15211/15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 12 से 20 अक्तूबर, 04654/04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल सुपरफास्ट 11 से 20 अक्तूबर, 15531/15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 22424/22423 गोरखपुर-अमृतसर 15 और 16 अक्तूबर, 14010/14009 बापूधाम मोतहारी-आनंद विहार टर्मिनस 14 से 17 अक्तूबर, 05734/05733 अमृतसर-कटिहार स्पेशल 14 और 16 अक्तूबर, 14673/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 15 से 25 अक्तूबर, 14649 जयनगर-अमृतसर 17 अक्तूबर, 14650 अमृतसर-जयनगर 23 अक्तूबर, 15273/15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 16 से 20 अक्तूबर, 15530/15529 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 12 से 19 अक्तूबर, 15655/15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या 15 और 18 अक्तूबर, 12204/12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 18 और 19 अक्तूबर, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 18 अक्तूबर, 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 13 अक्तूबर, 14604/14603 सहरसा-अमृतसर 18 से 20 अक्तूबर तक निरस्त की गई हैं।


इनके बदले गए रूट

-कटिहार से 13 से 18 अक्टूबर तक 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।

– अमृतसर से 14 से 18 अक्टूबर तक 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी।

– मुजफ्फरपुर से 16 से 18 अक्टूबर तक 12557 मुजफ्फरपुर-आंनद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी से गुजरेंगी।

– आंनद विहार टर्मिनस से 16 से 18 अक्टूबर तक 12558 आंनद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी।

– दरभंगा से सात से 11 अक्टूबर तक 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।

– अमृतसर से छह से 13 अक्टूबर तक 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी।

– जम्मूतवी से 17 अक्टूबर तक 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर से गुजरेंगी।

देरी से चलाई जाएंगी यह ट्रेनें

-हावड़ा से 17 अक्टूबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चलाई जाएगी।

-लालगढ़ से 17 अक्टूबरको चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 1:30 घंटे देरी से चलाई जाएगी।

-दरभंगा से 14 अक्टूबर को चलने वाली 22551 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 3:15 घंटे देरी से चलाई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button