बरेली

Bareilly News: चेकिंग में पकड़े 37 बदमाश, सात तमंचे बरामद

Connect News 24

बरेली। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने रक्षाबंधन पर चारों जिलों में दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलवाया। इसमें 37 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे सात तमंचे, सात कारतूस, छह चाकू, 300 ग्राम चरस, 64 ग्राम स्मैक, 311 लीटर कच्ची शराब बरामद की। चारों जिलों में 34 एफआईआर की गई हैं। आईजी के पीआरओ उमेश त्यागी के मुताबिक अभियान में चारों जिलों की पुलिस ने 1061 स्थानों पर चेकिंग कर 6026 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। 37 बदमाशों को गिरफ्तार कर 2485 को चेतावनी देकर छोड़ दिया। सभी जिलों के एसएसपी व एसपी ने मॉनिटरिंग की।

कार्रवाई की जिला वार स्थिति

– बरेली में पुलिस ने 398 स्थानों को चेक किया गया। 2045 संदिग्धों से पूछताछ कर आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। 1821 को चेतावनी देकर छोड़ दिया। तलाशी में तीन चाकू, 64 ग्राम स्मैक, 37 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। कुल आठ मुकदमे दर्ज किए हैं। बदायूं में कुल 224 स्थानों को चेक कर बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनसे एक तमंचा, कारतूस, 74 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। पीलीभीत पुलिस ने 253 स्थान चेक कर 1912 संदिग्धों से पूछताछ की। 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 11 मुकदमे दर्ज किए। शाहजहांपुर पुलिस ने 186 स्थानों को चेक कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर आठ मुकदमे दर्ज किए। गिरफ्तार बदमाशों से तमंचे, कारतूस, चाकू, कच्ची शराब बरामद की गई।

फोटो-

एडीजी और आईजी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

एडीजी जोन, आईजी रेंज ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। त्योहारों व जुलूसों को लेकर बैठक में चर्चा की गई। आला हजरत के उर्स को लेकर भी मंथन किया गया। इसके बाद शाम को कोतवाली परिसर में एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी व अन्य अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक में उर्स व गंगा महारानी जुलूस को लेकर रूपरेखा बनाई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button