बरेली

Bareilly News: पीएम मोदी की तस्वीर के साथ आप नेता ने ऐसी हरकत, फंस गए मुश्किल में; रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

FIR lodged against aap leader for posting morphed photo of Pm Modi in Bareilly

भोजीपुरा क्षेत्र का है मामला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) के जिला उपाध्यक्ष यामीन उल इस्लाम उर्फ अजीम प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एडिटेड फोटो आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ पोस्ट कर दिया। इस मामले में आप नेता के खिलाफ गो रक्षक प्रकोष्ठ के हिमांशु पटेल ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

गो रक्षक प्रकोष्ठ के हिमांशु पटेल ने बताया कि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह फोटो पोस्ट की। फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिखी हुई थी। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट के जरिये मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मोबाइल फोन पर बताया कि यह फोटो कार्यालय की ओर से आया था। इस पर इसे पोस्ट करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- UP: इस शहर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट

ट्विटर पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एसआई नरेश शर्मा की तहरीर पर धौराटांडा निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश भी दी गई मगर वह वहां नहीं मिला। एसएसआई टीपी सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button