बरेली
Bareilly News: दहेज हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी पुलिस ने दहेज हत्या में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर थाने में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में फरार चल रह आरोपी रोहित कुमार उर्फ बाबू निवासी श्रीराम कॉलोनी थाना सुनगढ़ी को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। संवाद



