बरेली

Bareilly News: उधारी मांगने पर युवक को बांधकर पीटा, महिला को निर्वस्त्र करने का आरोप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

नवाबगंज (बरेली)। क्योलड़िया थाना क्षेत्र में युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। युवक की पत्नी ने खुद को निर्वस्त्र करने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली है। पुलिस ने उधारी मांगने पर युवक से मारपीट की बात स्वीकारी है। निर्वस्त्र करने और पेड़ से बांधने की बात को नकार दिया है।

क्योलडि़या के एक गांव में युवती ने दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह किया है। वह पति के साथ बरेली में रहती है। कभी-कभार गांव जाती है। महिला का आरोप है कि एक गांव के प्रधान गंगाधर को उसने रुपये उधार दिए थे। महिला रुपये मांगने गंगाधर के घर गई तो गाली-गलौज कर भगा दिया। कुछ देर बाद गंगाधर, मोती, जाबिर, साबिर, लक्ष्मण और विजय उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर अभद्र व्यवहार किया। बचाने आए पति की पेड़ से बांधकर पिटाई की। आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

दंपती बोले- यूपी 112 ने कराया था आजाद

पीड़ित युवक ने बताया कि प्रधान गंगाधर ने रस्सी से बांधकर डाल दिया था। कुछ देर बाद यूपी 112 पुलिस पहुंच गई तो उसे आजाद कराया। बाद में थाना पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी समझौता करने का दवाब बना रहे है। उनसे जान को खतरा है। रविवार को पुलिस ने महिला को फटे कपड़े लेकर थाने बुलाया है।

वर्जन

दंपती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई का आरोप गलत मिला। पेड़ से बांधने की बात भी साबित नहीं हुई है। हां, रुपये न देने पर मारपीट के साक्ष्य मिले हैं। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात बरेली


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button