बरेली

Bareilly News: रैंप पर चढ़ने से फूला दम, अधिवक्ता की मौत

Connect News 24

बरेली। बदायूं में पॉक्सो एक्ट न्यायालय में तैनात सरकारी वकील चंद्रप्रताप सिंह (54) की मंगलवार सुबह बरेली जंक्शन के फुट ओवरब्रिज पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। यात्रियों ने उनके मोबाइल से पत्नी और बेटे को सूचना देकर बुला लिया।

अधिवक्ता के भांजे उत्पल ने बताया कि मामा चंद्रप्रताप सिंह का एक घर बरेली के सुभाषनगर में और दूसरा बदायूं के सम्राट अशोक नगर में है। वह आजकल बरेली वाले घर से ही रोजाना बदायूं आवागमन कर रहे थे। सुबह साढ़े छह बजे ट्रेन से बदायूं जाने के लिए ही वह स्टेशन आए थे।

जंक्शन के फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए सुभाषनगर की ओर से एस्केलेटर (स्वचालित सीढि़यां) या लिफ्ट की सुविधा नहीं है। ऐसे में वह रैंप पर चढ़कर फुट ओवरब्रिज पर पहुंचे। इतने में ही दम फूलने से उनकी हालत बिगड़ गई और वहीं गिरकर उनकी मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। परिवार में पत्नी रेखा, बेटी सुरेखा और बेटा राहुल हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button