बरेली

Bareilly News: पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 02 Jun 2023 01:47 AM IST

गुलड़िया। पत्नी से फोन पर विवाद होने के बाद आलमपुर कोट निवासी दीनदयाल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 20 दिन पहले ही उसका विवाह हुआ था। परिजनों ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पिता अमृतलाल ने बताया कि बेटे का विवाह 10 मई को संभल जिले के एतौल गांव की रहने वाली युवती से हुआ था। 14 मई को बेटे के ससुराली बहू की विदाई कराकर ले गए थे। 29 मई को दीनदयाल पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया था। आरोप है कि ससुरालियों ने बेटी को भेजने से मना कर दिया। शादी में खर्च हुई रकम भी वापस करने का दबाव बनाया। आरोप है कि इस दौरान बेटे से अभद्रता की गई। इसके बाद वह वापस चला आया।

30 मई को उसके मोबाइल पर पत्नी की कॉल आई। दोनों के बीच बहस भी हुई। विवाद के बाद दीनदयाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर ससुराली भी अस्पताल पहुंच गए। वहां भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। देर रात दीनदयाल की मौत हो गई। अमृतलाल ने बताया कि ससुराली जनों की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने आत्महत्या की है। उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button