Bareilly News: बवाल के बाद 40 घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ किसने लिखा? पुलिस जांच में सामने आई ये बात

दीवार पर लिखा मकान बिकाऊ है
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के जोगी नवादा में घरों की दीवारों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाने के मामले में जांच से साफ हुआ है कि चार खुराफातियों ने इसके लिए लोगों को उकसाया था। पुलिस और खुफिया विभाग की जांच में इनके नाम सामने आने के बाद सीसीटीवी व सर्विलांस से पुष्टि की जा रही है, फिर इन पर कार्रवाई हो सकती है।
जोगी नवादा में आठ दिन में दो बार बवाल होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। यहां एक बार पथराव तो दूसरी बार लाठीचार्ज की घटना हुई। मंगलवार को जहां एक समुदाय के घरों के सामने ‘मकान बिकाऊ है’ लिखा था। वहीं कई गलियों के बाहर लिख दिया कि इस गली के सारे मकान बिकाऊ हैं।
ये भी पढ़ें- ‘चौकी इंचार्ज करते हैं अपमानित’: ये आरोप लगाकर हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी दो गोलियां, पुलिस महकमे में खलबली
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जांच में पता चला है कि करीब 40 घरों के सामने इस तरह की बात लिखी गई है। जिन लोगों के घरों के बाहर यह लिखा गया है, उनसे पुलिस और खुफिया अमले की टीम ने बात की। इनमें से अधिकांश लोगों का कहना था कि तीन-चार लोगों के कहने पर उन्होंने ऐसे पोस्टर लगाए या लिखा।



