Bareilly News: एयरफोर्स के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, खून से लथपथ मिला शव

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के एयरफोर्स स्टेशन में तैनात जवान ने सोमवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सुसाइड नोट मिलने की चर्चा है।
इज्जतनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गांव खकोड़ा निवासी जगदीश राम (56) एयरफोर्स में नायक पद पर तैनात थे। एयरफोर्स स्टेशन से सूचना मिली कि उन्होंने सीने में गोली मारकर जान दे दी है।
ये भी पढ़ें- कौन है छह महिलाओं का हत्यारा: बरेली में सनकी किलर की तलाश, गांव-गांव खाक छान रहे 125 पुलिसकर्मी
पुलिस ने शव सील कर जांच पड़ताल की। पता चला कि कुछ दिन पहले उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। हालांकि, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। एयरफोर्स के अधिकारी भी पता करने में जुटे हैं। उनके परिवार को भी सूचना दे दी गई है।
पोस्टमार्टम हाउस पर चर्चा थी कि मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि यहां मौजूद एयरफोर्स के स्टाफ ने घटनाक्रम के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया। पुलिस ने भी ऐसी जानकारी की पुष्ट नहीं की।



