बरेली

Bareilly News: विकास कार्य कराए बिना ही धनराशि निकालने का आरोप

Connect News 24

नवाबगंज। कल्यानपुर हिकमत अली गांव के नन्हेलाल गंगवार, कुंवरसेन, तेजपाल, धर्मेंद्र गंगवार और सुनील ने ग्राम प्रधान और सचिव पर विकास कार्य कराए बिना ही खाते से धनराशि निकालने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत डीएम से की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2019-20 में दुर्गा प्रसाद के घर से कुंवरसेन वाली गली का सीसी निर्माण कराने के नाम पर 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। अब तक वहां निर्माण नहीं कराया गया है।

आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्कूल में फर्श और चाहरदीवारी के नाम पर भी सरकारी खाते से रुपये निकाले गए हैं। मौके पर किसी भी जगह काम नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शिकायत करने के बाद स्कूल में फर्श और टायल का काम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में एक प्रधानमंत्री आवास का निर्माण तालाब पाटकर किया गया है। मनरेगा में मजूदरों की बजाय जेसीबी से खोदाई कराई जा रही है। गांव में कई और विकास कार्यों के नाम पर घपलेबाजी हुई है।

ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारों पर रोक

गांव की प्रधान ने विकास कार्य में गड़बडी करने के साथ ही पंचायत सहायक को भी वेतन नहीं दिया। पंचायत सहायक ने अधिकारियों से शिकायत की। एडीओ पंचायत मुकेश रस्तोगी ने बताया कि शिकायत सही मिलने पर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी गई है। वहीं, ग्राम प्रधान कुसमा देवी ने चुनावी रंजिश के चलते शिकायतें करने की बात कही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button