बरेली

दबंगई: टोल टैक्स मांगने पर लेन में कार खड़ी कर लगाया जाम

Connect News 24

भोजीपुरा। टोल टैक्स मांगने पर एक दबंग ने लेन में कार खड़ी करके जाम लगा दिया। टोल कर्मचारियों को कार से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बिना टोल टैक्स दिए ही चला गया। आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नैनीताल हाइवे पर दोहना के पास टोल प्लाजा बना हुआ है। आठ अगस्त को बहेड़ी की ओर से एक कार आई। जिस पर उत्तराखंड का नंबर पड़ा हुआ था। टोल कर्मी से कार चालक ने बैरियर हटाने के लिए कहा। कर्मचारी ने टोल टैक्स देने को कहा। इस पर वह भड़क गया। कार खड़ी कर उसने लेन में जाम लगा दिया। कर्मचारी से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बिना टोल टैक्स दिए ही चला गया।

टोल प्लाजा के प्रबंधक हेमंत राजपूत ने घटना की तहरीर भोजीपुरा थाने मे दी। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

18 अप्रैल को भी तोड़ दिया था बूम

टोल प्रबंधक ने बताया कि इसी कार के मालिक ने 18 अप्रैल को बिना टोल दिए गुजरना चाहा। टोल मांगने पर वह बूम तोड़कर भाग गया। उस दौरान रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। मगर, पुलिस ने अब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button