बरेली

Bareilly News: एलायंस बिल्डर के निदेशक रमनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की एक और रिपोर्ट

Connect News 24

Another report against Ramandeep Singh director of Alliance Builder in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिस एलायंस बिल्डर ग्रुप के निदेशकों का कभी बरेली शहर से लेकर मंडलभर में सिक्का चलता था, आज वो समूह भूमाफिया गिरोह के रूप में चर्चित है। इसके निदेशक और दूसरे पदाधिकारी पुलिस की नजरों से बचते घूम रहे हैं और हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे पर हैं। अब एलायंस के निदेशक रमनदीप सिंह के खिलाफ कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने नई रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

हाल ही में अवैध संपत्ति के रूप में सील किए गए पेट्रोल पंप को लेकर आरोप है कि उसे स्थापित करने में कई तरह की हेराफेरी की गई। पंप खोलने की अनुमति जिस जगह को दिखाकर ली गई वह उसकी बजाय दूसरी जगह लगा दिया गया। कई विभागों की संयुक्त जांच में यह खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button