बरेली

Bareilly News: एक्यूआई 178, चार दिन शहर पर छाई रहेगी धुंध

Connect News 24

बरेली। दिवाली पर आतिशबाजी के बाद हवा में घुले धूल और बारूद के कणों की वजह से अभी चार दिन और धुंध मंडराएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार मंगलवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 178 दर्ज हुआ।

विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ों की हवा से बढ़ती जा रही नमी और धूल के साथ आतिशबाजी का धुआं संघनित होकर आसमान में काफी ऊंचाई पर मंडरा रहे हैं। हवा की गति सामान्य यानी चार से पांच किमी. प्रति घंटे होने से मंडरा रही यह धुंध छंट नहीं रही। अगले चार दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है। मंगलवार को राजेंद्रनगर का एक्यूआई 159 दर्ज हुआ। वहीं, सोमवार सुबह 11 बजे के बाद तकनीकी खामी से खराब पड़ा सिविल लाइंस का एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम भी ठीक हो गया। यहां एक्यूआई 188 दर्ज हुआ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button