बरेली

Bareilly News: सहायक अध्यापक निलंबित, प्रधानाध्यापिका को दी चेतावनी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 05 Sep 2023 02:28 AM IST

रिछा। ब्लॉक क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक के बीच चल रहे विवाद में सोमवार को बीएसए ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया। प्रधानाध्यापिका को चेतावनी जारी की गई है।

बीएसए को दिए शिकायती पत्र में प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि 19 अगस्त को आरोपी शिक्षक ने उन्हें बहाने से कक्षा में बुलाया। यहां उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। उन्होंने आरोपी शिक्षक पर विभागीय कार्यों में सहयोग न करने और छात्राओं के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया था।

शिकायत पर बीएसए ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच कराई। बीते दिनों कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी। कमेटी की रिपोर्ट पर बीएसए ने कार्रवाई की है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि जांच में दुष्कर्म का आरोप फर्जी पाया गया। सहायक अध्यापक द्वारा बच्चियों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर आरोपी सहायक अध्यापक को निलंबित कर नवाबगंज ब्लॉक से अटैच किया गया है। जांच में आपसी विवाद के चलते विद्यालय का शैक्षिक माहौल खराब होने की बात सामने आई। इसको लेकर प्रधानाध्यापिका को भी चेतावनी दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button