बरेली
Bareilly News: दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
बरेली। दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। दुर्गानगर निवासी निकिता की शादी सैनिक कॉलोनी के उदित पांडेय से पांच साल पहले हुई थी। पति उदित पांडेय, ससुर छेदी पांडेय, और सास सिधवा पांडेय शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वे और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। सास-ससुर के कहने पर पति निकिता को केबल से पीटता था। ससुराल वाले उसे भूखा रखते थे। कुछ दिन पहले सभी ने मिलकर निकिता के हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि निकिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। निकिता की शिकायत पर बारादरी थाने में उदित पांडेय और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो



