बरेली

Bareilly News: घोड़े से टकराई बाइक, होटल मैनेजर की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 25 Jul 2023 03:10 AM IST

सीबीगंज (बरेली)। महेशपुरा के पास रविवार रात घोड़े से बाइक टकराने से सहगल होटल के मैनेजर ओमपाल श्रीवास्तव (40) की मौत हो गई। वह सीबीगंज की ओर आ रहे थे। उनकी बाइक के सामने अचानक सड़क पर घूम रहा आवारा घोड़ा आ गया। टकराने से वह बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिवार को दी। सोमवार को उनके परिवार वाले मुरादाबाद से थाने पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया तो पुलिस ने पंचनामा भर शव परिवारवालों को सौंप दिया। ओमपाल मुरादाबाद के संयुक्त पुरा अलीगंज के निवासी थे। फिलहाल खलीलपुर रोड सीबीगंज में रहते थे।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button