बरेली

Bareilly News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने चालक को बेरहमी से पीटा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 15 May 2023 02:43 AM IST

भमोरा। आंवला रोड के सेंधा पुल के समीप बरेली की ओर से जा रहे बाइक सवार को आंवला की तरफ से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने टैंकर चालक को बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे चालक को बचाया। और चालक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्षतिग्रस्त बाइक ब टैंकर को कब्जे में लिया।

आंवला के ग्राम मऊ चंद्रपुर निवासी जयपाल जाटव का बेटा पुनीत (23) रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में एमआरआई का कोर्स कर रहा था। वह रविवार शाम 5:00 बजे बाइक से कॉलेज से घर जा रहा था। भमोरा-आंवला रोड के सेंधा पुल के समीप सामने से आए टैंकर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार पुनीत की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने टैंकर को रोककर चालक को बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर ग्रामीण खिसक लिए। वहीं पुलिस ने चालक को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। मृतक के पिता गांव में ही जन सेवा केंद्र चलाते हैं। उनके दो बेटों में बड़ा पुनीत और छोटा रचित है। जयपाल ने अपने बेटे के हत्या करने का आरोप लगाते कहा कि गांव में उसकी लंबे समय से दुश्मनी चल रही है जिसके चलते हैं। उनके बेटे की सुपारी देकर हत्या करवाई गई है। थानाध्यक्ष रोहित शर्मा ने बताया हादसे की सूचना मिली थी। क्षतिग्रस्त बाइक व टैंकर को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button